मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर के ईट भट्ठे पर काम कर मजदूरों में आपस में जबरदस्त मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक एक युवक का शांति में चालान किया है। गांव चंदन फार्म निवासी अमन ने बताया कि सुबह के समय जब वह ईट भट्टे पर काम कर रहा था। वहीं पर काम करने वाले रामकुमार ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में समसो गांव के रामकुमार व पुरकाजी मोहल्ला झोझगान निवासी आसमौहम्मद व दूसरे मामले में गांव खाईखेडी निवासी लवी का गांव में विवाद हो गया था। पुलिस ने तीनों आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...