पलामू, मार्च 2 -- पाटन, प्रतिनिधि। पाटन थाना अंतर्गत एक ईंट भट्ठा पर परिवार के सदस्यो के साथ काम करने वाली दो लड़की रविवार के अपराह्न से गायब हो गई है। सोमवार को अभिभावकों ने पाटन थाना में गुमसुदा लड़कियों से सबंधित लिखित सूचना दिया है। आवेदन में कहा गया है कि मोबाइल रिचार्ज कराने को कहकर दोनो लडकिया ईट भट्ट से पाटन गई थी। जो वापस ईंट भट्ठे पर नही पहुंची। काफी खोजबीन किया गया। थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने बताया है। जल्द ही दोनो लड़कियां को बरामद कर ली जाएगी। गुमसुदा लड़कियों की मोबाइल की लोकेश ट्रेस किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...