ईट भट्टों में काम कर रहे बच्चों की शिक्षा करें सुनिश्चित : सीडीओ
रुद्रपुर, मई 14 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा की गई। बाल कल्याण समिति को विभिन्न ईंट के भट्टों का निरीक्षण कर वहां पर श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा सहायक श्रम आयुक्त को ड्राप आउट बालिकाओं तथा बालकों के हॉटस्पॉट्स का चिह्नीकरण करके उनके पुनर्वासन के लिए रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता रोस्टर जारी किया जाए तथा बाल विवाह के हॉट स्पॉट्स का भी चिह्नीकरण किया जाए तथा विभिन विद्यालयों में गुड टच बेड टच पर जागरूकता अभियान आयोजित किए जाए। जिला प्रोबेशन अधिदारी ने बताया कि माह अप्रैल तथा मई में 4 बाल विवाह रुकवाए गए हैं। साथ ही प्रोवेशन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.