ईट भट्टे पर बंधक बनाकर नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराने का आरोप
शामली, मार्च 24 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटराडी स्थित एक ईट भट्टे पर दो नाबालिंग बच्चों को बंधक बनाकर मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। जब दोनों बच्चे ईट भट्टे से जान छुड़ाकर भाग रहे थे तो ईट भट्टे के मुनीम व कर्मचारी द्वारा उनको पकड़कर ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव गांधीगंज मंडी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो व्यक्ति दो छोटे बच्चों को पकड़कर ले जा रहे थे। बच्चों द्वारा शोर शराबा किए जाने पर आसपास मौजूद व्यापारियों व लोगों ने उनको रोककर बच्चों से पूछताछ की तो उनके होश उड़ गए। बच्चों ने बताया कि उनको बंधक बनाकर ईट भट्टे पर मजदूरी कराई जा रही है और वह वहां से अपनी जान बचाकर भागे है। अब ईट भटटे का मुनीम और एक अन्य व्यक्ति उनको पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.