जौनपुर, अप्रैल 9 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव से बुधवार की रात पिकअप सवार चोर दो भैस लाद ले गए। जबकि तीसरी लादने के प्रयास में पशु मालिक जाग उठे और चिल्लाने लगे तो ईट पत्थर चलाते व फायरिंग करते हुए चोर भाग निकले।घटना से लेकर परिवार दहशत में है।उक्त गांव के रामसागर यादव देवकली माइनर के समीप बनी पाही पर सो रहे थे और वही उनके गाय भैंस अन्य मवेशी भी रहते थे। बुधवार को रात करीब 12 बजे पशुशाला मे पशुओं के बोलने की आवाज सुनकर जागे, तो देखा कुछ लोग मुंह बांधकर भैंस खूटे से खोल रहे थे । वह चिल्लाते और ललकारते हुए चोरो की तरफ बढे। इस दौरान भैंस चोरों ने उन पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया और एक भैंस लेकर पिकअप में लाद भी लिए एक पड़िया पहले ही लाद चुके थे। तीसरी भैस छोड़ने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन रामसागर के चिल्लाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.