पूर्णिया, जनवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग पूर्णिया एवं जिला खनन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से धावादल टीम के साथ डगरूआ प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत जय हुनमान ईट उद्योग मोहमदिया डगरूआ में बाल श्रम विमुक्ति के लिए सघन निरीक्षण किया गया। टीम का नेतृत्व वरीय उप समाहर्ता सह जिला खनन पदाधिकारी शिलिमा कुमारी द्वारा किया गया। टीम के सदस्य के रूप में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमन प्रकाश, आदित्य आकाश, शुभम प्रियदर्शी, आकाश कुमार के साथ पुलिस बल के सहयोग से डगरूआ प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत जय हुनमान ईट उद्योग मोहमदिया डगरूआ पूर्णिया के नियोजन में कार्यरत 05 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। जिसे बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया । दोषी नियोजकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.