सहारनपुर, अप्रैल 16 -- कस्बे के पास पूर्वी यमुना नहर की पटरी के खड़जा मार्ग पर ईंटों से भरा टैक्टर-ट्राली पलट गया। हादसे में उस पर सवार चालक महताब (25) व मजदूर जाकिर (30) निवासी गांव नगला खुर्द गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बेहट से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा सायं करीब चार बजे हुआ। महताब और जाकिर नगला खुर्द भट्टे से ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट भरकर गांव अब्दुल्लापुर लेकर जा रहे थे। मंडी रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पुल से गांव अब्दुल्लापुर की तरफ जा रही पटरी पर ढलान पर ट्रैक्टर चला रहा महताब अपना नियंत्रण को बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली रास्ते से नीचे उतरने के बाद पलट गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास नहर में नहा रहे युवकों ने पास ही में स्थित सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर क...