बलिया, अप्रैल 11 -- बेल्थरारोड। बरनवाल सेवा समिति की ओर से शनिवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की प्रतिष्ठित एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ईटीसी) परीक्षा में उत्तीर्ण स्वजातीय सुधांशु बरनवाल को समाज के आदिपुरुष महाराजा अहिबरनजी के चित्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। स्वागत सम्मान से अभिभूत सुधांशु ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन ही सफलता की कुंजी है। बताया कि कुछ करने की ललक ने मुझे घर छोड़ने को मजबूर किया और अपनी उड़ान भरते हुए 2024 में जयपुर से बीटेक की डिग्री प्रथम श्रेणी में पास की। उसके बाद अल्ट्राटेक कंपनी में प्रोडक्शन इंजीनियर पद मिला। सुधांशु ने नौकरी पर रहते हुए यह कामयाबी हासिल की है, उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता, भाई सहित पूरे परिवार को दिया। सम्मानित करने वालों में पुरुषोत्तम बरनवाल, अनुपम कुमार, जयप्रकाश, यो...