रायबरेली, जनवरी 31 -- रायबरेली, संवाददाता। ए गोल्ड स्मिथ स्पोर्ट्स एकेडमी मठिया में आयोजित पांच दिवसीय ईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक बी डी पॉलसन ने किया। प्रतियोगिता में देश विदेश के 125 टॉप रैंकिंग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस बार प्रतियोगिता में बेल्जियम, कनाडा और अमरीका का एक-एक खिलाड़ी भी भाग ले रहा है। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि बी डी पॉलसन ने आए सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश टेनिस के सचिव पुनीत अग्रवाल ने भी आए हुए खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर टेनिस सचिव श्वेता वर्मा, एम डी, संजय वर्मा, टूर्नामेंट डायरेक्टर हशमत अली, टूर्नामेंट सचिव मोहम्मद अयाज, टूर्नामेंट संरक्षक राजेश सिंह, सुनील तिवारी, अरविंद श्रीवास्तव, राकेश चांदनी, धीरेन्द्र पुरुषोत्तम, रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.