आरा, अप्रैल 15 -- -एसजीएफआई नेशनल ताइक्वांडो में डिंपल को ब्रांज मेडल ​बिहिया। निज संवाददाता अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित खेलो इंडिया मैदान पर एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहिया की बेटी डिम्पल कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि की खास बात यह रही कि डिम्पल को प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मशाल प्रज्ज्वलित करने का गौरव भी प्राप्त हुआ, जो उनकी उत्कृष्ट खेल क्षमता को दर्शाता है। ताइक्वांडो (अंडर-17) ​देश भर के खिलाड़ियों के बीच तृतीय स्थान (कांस्य पदक) जीता। ​बिहिया नगर के कटेया रोड निवासी डिम्पल कुमारी जवाहर नवोदय विद्यालय बिहिया की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी फुर्ती और तकनीक के दम पर अंडर-17 श्रेणी के 42 किलो भार वर्ग में देश के विभिन्न राज्यों से आ...