ईटवां गांव में भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
औरंगाबाद, जून 15 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा थाना और दाउदनगर एएलटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर बरामद की है। हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रखंड के ईटवां गांव में भारी मात्रा में शराब की आपूर्ति की गई है। एक टीम गठित कर ईटवां गांव निवासी रविंद्र प्रसाद उर्फ नेपाली के घर पर छापेमारी की गई। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी शराब के झोले और बोरे लेकर बगल की छत पर कूदकर छिप गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे ढूंढ निकाला। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से ढाई लीटर बीयर, नौ लीटर ब्लू लाइन देसी शराब, 47 लीटर देसी महुआ शराब और 4 लीटर देसी मसालेदार शराब बरामद की है। यह भी पढ़ें- पार्सल वैन से 1248 लीटर विदेशी बीयर जब्त, एक गिरफ्तार पुलिस ने मौके से ही आरोपी तस्कर को गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.