ईटवां गांव के मदरसा में हुई चोरी
औरंगाबाद, मई 15 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा थाना क्षेत्र के इटवां गांव के मदरसा में गुरुवार की रात चोरी हो गई। इसमें चोरों ने एक ध्वनि विस्तारक यंत्र, लाउडस्पीकर, माईक (पूरा सेट) समेत तार चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार नई मशीन मदरसे के बरामदे में रखी गई थी। चोरों ने दीवार फांदकर घटना को अंजाम दिया गया। लगभग 16 हजार रुपए की क्षति बताई जा रही है। इसकी सूचना मो. सगीर खां ने थाने को दी है। आवेदन में गांव के ही अरमान अली समेत उसके कुछ अज्ञात साथियों पर चोरी करने का संदेह व्यक्त कर आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सत्यता पाए जाने पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.