धनबाद, अगस्त 18 -- भौंरा। पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में सोमवार को सतर्कता जागरूकता पखवाड़ा शुरू हुआ। मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। कर्मियों ने कहा कि देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास में भ्रष्टाचार सबसे बड़ी बाधा है। जीवन में ईमानदारी और नियमों का पालन कर इस पर अंकुश लगाया जा सकता है। सभी ने प्रण लिया कि वे न रिश्वत लेंगे और न देंगे। यदि कोई रिश्वत मांगता है, तो इसकी शिकायत संबंधित संस्था से करेंगे। मौके पर एलएल वर्णवाल, अभिषेक झा, ऋषिकेश कदम, हरीश कुमार, कुणाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, अभिलाल राम और सुधीर बाउरी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सीएमपीडीआई में प्रिवेंटिव विजिलेंस कैंपेन शुरू यह भी पढ़ें- शिकायतों का हो समयबद्ध निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान की...