घाटशिला, मार्च 17 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ईचड़ाशोल मौजा में स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीविभि) में मंगलवार को विद्यालय का 20वाँ वार्षिकोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दशकों की शैक्षणिक यात्रा और छात्राओं के सर्वांगीण विकास का उत्सव मनाते हुए इस कार्यक्रम ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी। वहीं कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रम पदाधिकारी अजित बोदरा एवं विशिष्ट अतिथि अंजनी कुमारी, मालती लागुरी, शिल्पा मार्डी और सुमित्रा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें स्कूल की प्रगति और उपलब्धियों को साझा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम:-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मंच प...