चाईबासा, जून 6 -- चाईबासा। ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान की आम सभा आयोजन झारखंड सीमावर्ती मयूरभंज जिला के तिरिंग प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम रामबेड़ा में हुई। आम सभा की अध्यक्षता काली चरण कालुंडिया समाजसेवी सह वार्ड सदस्य ने की। आम सभा में कोल्हान के 87 गांव में चल रहे जन आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की गई। झारखंड उच्च न्यायालय में कानूनी लड़ाई की पूर्ण जानकारी साझा की गई। विगत दिनों झारखंड द्वारा जनजातीय परामर्शदातृ परिषद द्वारा ईचा डैम की ऊंचाई कम कर पुनः निर्माण को सहमति देने पर आक्रोश व विरोध जताया गया। आम सभा में सभा में प्रभावित गांव को एकजुट करने और आंदोलन तेज करने पर सहमति बनी। संघ के उपाध्यक्ष रेयांश समड के नेतृत्व में संघ की मयूरभंज इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से अध्यक्ष घनश्याम कालुंडिया, उपाध्यक्ष गुलाराम मुर्मू, सचिव लकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.