ईचागढ़ में 3.50 लाख सीएफटी बालू जब्त
आदित्यपुर, अगस्त 13 -- चांडिल। डीसी नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोरों क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम बालू खनिज के अवैध भंडारण के विरुद्ध छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 3.50 लाख सीएफटी बालू जब्त किया गया। जब्त बालू को आवश्यक कार्रवाई के लिए ईचागढ़ थाना को सुपुर्द किया गया है। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि ने स्पष्ट किया कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानून एवं नियमों के तहत सख्त एवं विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जब्त किए गए अवैध बालू भंडारण के जल्द ही ई-नीलामी की जाएगी। छापेमारी के दौरान खनन निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.