आदित्यपुर, जुलाई 16 -- चांडिल। ईचागढ़ में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 09 जंगली हाथियों के झुंड ने मंगलवार की देर रात ईचागढ़ के कुटाम में पवन सिंह मुंडा के घर को तोड़ दिया। खेत में लगे फसलों को नुकसान पहुंचाया। प्रभारी वनपाल कैलाशचंद्र महतो ने बताया कि हाथियों को तमाड़ भेजने के लिए पालना की क्यूआरटी की टीम को लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...