ईचागढ़ से बाबाधाम तक साष्टांग दंडवत यात्रा पर निकले कुंभकरण
रांची, सितम्बर 11 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। आस्था और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश करते हुए ईचागढ़ प्रखंड के सोड़ो जारगोडीह निवासी 54 वर्षीय कुंभकरण महतो साष्टांग दंडवत करते हुए देवघर के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने चार सितंबर को अपने गांव से यात्रा शुरू की थी। शुक्रवार को यात्रा के दौरान वे सिल्ली पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उनके रथ को प्रणाम कर स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया। कुंभकरण महतो रास्ते में साष्टांग दंडवत करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। इस कठिन यात्रा में गांव के 80 वर्षीय योगेंद्र महतो और उनके बड़े भाई के दामाद अशोक महतो सहयोगी के रूप में साथ चल रहे हैं। दोनों यात्रा के दौरान कुंभकरण महतो की आवश्यक व्यवस्था और अन्य सहयोग संभाल रहे हैं। भगवान शंकर की प्रतिमा और चित्र रखे छोटे रथ को लेकर योगेंद्र महतो उनके साथ चल रहे हैं। वहीं, अश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.