आदित्यपुर, मार्च 10 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम में छात्रा अनीता महतो (18 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनीता महतो ईचागढ़ स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। घटना रविवार देर शाम की है। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। आनन फानन में युवती को ईचागढ़ सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची तथा मामले की छानबीन कर सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। सोमवार की देर शाम मृतका अनीता महतो का पातकुम स्थित करकरी नदी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अनीता महतो के पिता ईचागढ़ में दर्जी हैं। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.