आदित्यपुर, अप्रैल 18 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध बालू तथा गिट्टी कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने छापेमारी की। छापेमारी को लेकर अवैध बालू एवं गिट्टी कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ईचागढ़ सीओ दीपक प्रसाद एवं थाना प्रभारी बजरंग महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने ईचागढ़ के बामनडीह में अवैध भंडारण किए गए 10 हजार सीएफटी बालू को जब्त कर लिया। वहीं, दुमटांड में अवैध गिट्टी लदे ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है। स्वर्णरेखा नदी से बालू के अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए सीओ और थाना प्रभारी ने स्वर्णरेखा नदी तट पर ट्रेंच काट दिया, ताकि नदी से अवैध खनन एवं परिचालन नहीं हो सके। यह भी पढ़ें- सफेद बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.