आदित्यपुर, मई 29 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के रांगामाटी-सिल्ली सड़क मार्ग स्थित कुईडीह के पास बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को मिलन चौक के नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। घटना गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे की है। जानकारी के मुताबिक तूफान बस सिल्ली की ओर जा रही थी। कुईडीह के पास विपरीत दिशा से जा रहे ईंट लदे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन की। यह भी पढ़ें- ट्रक चालक के खिलाफ परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...