आदित्यपुर, मार्च 18 -- चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बामुनडीह में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार की शाम करीब चार बजे की है। जानकारी के मुताबिक रथू सिंह मुंडा पत्नी के साथ सपादा गांव से स्कूटी से तमाड़ रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तिरुलडीह पुल के पास पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। रथू सिंह मुंडा की ईंचागढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.