आदित्यपुर, मार्च 1 -- चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बासाहातु टोला रोगली गांव में शनिवार की दोपहर करीब 02 बजे बुधु सिंह मुंडा के घर के पास स्थित खलिहान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा पुआल की ढेरी को चपेट में ले लिया और आग की लपटें आसमान को छूने लगी। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए पंप सेट लगाकर और पानी ढोकर आग को बुझाने का प्रयास किया। जिससे आसपास के घरों तक आग फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस अगलगी की घटना में करीब 50 हजार रुपये नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...