संभल, दिसम्बर 28 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के जंगल में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब ईख के खेत में काम कर रहे मजदूरों को संदिग्ध हालात नजर आए। मीरमपुर घेर निवासी प्रेमपाल अन्य मजदूरों के साथ खेत में ईख की छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में बने एक गड्ढे पर पड़ी, जहां महिला के कपड़ों की एक गठरी पड़ी हुई थी। महिला के कपड़े देखकर मजदूरों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बबराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस को घटनास्थल के पास एक इंजेक्शन की सिरिंज भी पड़ी मिली। जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के जंगल, खेतों और झाड़ियों में काफी देर तक सघन तलाशी अभियान चलाया। लेकिन न तो किसी व्यक्ति का पता च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.