पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत, संवाददाता। भाकपा माले की जिला कमेटी की वल्लभ नगर स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक में ईको सेंसिटिव जोन का विरोा करने का निर्णय लिया गया है। भाकपा माले के जिला सचिव देवाशीष राय ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा टाइगर रिजर्व की सीमा से दो किलोमीटर की दूरी तक पारिस्थिकी संवेदी जोन घोषित करने की योजना का भाकपा माले विरोध करेगी। इसके खिलाफ आंदोलन होगा। कहा कि जंगल के किनारे बसे लोग पहले से ही बाघों और जंगली जानवरों के हमलो से जान गवां रहे हैं। आरोप है कि वन विभाग के उत्पीड़न से परेशानी है। किसानों-मजदूरों की रक्षा के बजाए जमीनों और गांवों को पारिस्थिकी संवेदी जोन के दायरे में लाकर जीवन असुरक्षित बनाया जा रहा है। बना रही है। बैठक में यूजीसी रेगुलेशन पर सरकार द्वारा दोहरा रुख अख्तियार करने की आलोचना की गई। य...