ईको वॉयस : छात्र-छात्राओं ने वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर की चर्चा
वाराणसी, सितम्बर 30 -- वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में बुधवार को स्टूडेंट सेंट्रिक फोरम के तहत ईको वॉयस में बीए और एमए के छात्र-छात्राओं के बीच वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने वैश्विक आर्थिक समस्याओं और चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। सूर्यांश ने सेमीकंडक्टर की बढ़ती मांग और भारत में सेमीकंडक्टर का अर्थव्यवस्था पर होने वाले प्रभाव का मूल्यांकन किया। मुस्कान यादव ने ई-कचरे से वैश्विक समस्या को आर्थिक अवसर बताया। आलोक ने ब्रिक्स और ग्लोबल साउथ के संबंधों पर चर्चा की। अनुराधा चौधरी ने ब्रिक्स और बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था के भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव की चर्चा की। दिव्या और प्रज्ञा ने टैरिफ युद्ध के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रभावों की विवेचना की। यह भी पढ़ें- गांधी जी के आर्थिक दर्शन, सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.