कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। कानपुर गौशाला सोसाइटी ने ईको फ्रेंडली होलिका की शुरुआत की है। कानपुर गौशाला सोसाइटी के उपसभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी गोबर के लट्ठे (बैट) बनाए जा रहे हैं, वह पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं। गोबर के लट्ठों में नीम की पत्ती पर्यावरण पूरक औषधीय को डाला जाता है। इससे पर्यावरण शुद्ध हो जाता है। तिलक नगर, आर्य नगर, स्वरूप नगर जैसे मोहल्लो में ईको फ्रेंडली होली जलाने की परंपरा पड़ गई है। होलिका की लागत 5100 रुपये, 2100 रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण सुधारने के लिए इसमें कपूर, लॉन्ग नीम, लोबान आदि भी डाला जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...