ईको प्रिंटिंग पर 22 को कार्यशाला
नैनीताल, अक्टूबर 7 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र की ओर से 22 अक्तूबर को ईको प्रिंटिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला हर्मिटेज स्थित केंद्र के सभागार में होगी। केंद्र की संचालक डॉ. किरन ने बताया कि कार्यशाला में पत्तियों, फूलों और प्राकृतिक रंगों से कपड़ों पर डिजाइन बनाने की तकनीक सिखाई जाएगी। प्रतिभागियों को कपड़े की तैयारी, प्राकृतिक रंगों की पहचान, पत्ती-फूलों से छाप बनाने और सतत वस्त्र अभ्यास की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला छात्रों, कलाकारों, शिल्प प्रेमियों और उद्यमियों के लिए उपयोगी होगी। कार्यक्रम में संरक्षक कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- डीएसबी परिसर में शोधार्थी सोनी ने दी पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.