गिरडीह, जून 12 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड का खम्भरा ईको पार्क आज इलाके के लोगों के लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा ठिकाना बन चुका है। निर्माण के बाद से ही यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़नी शुरू हुई और अब रोज हजारों की संख्या में महिला, बच्चे और परिवार यहां पहुंचते हैं। लेकिन भीड़ बढ़ने के साथ सुविधाएं नहीं बढ़ीं और यही अब पर्यटन की राह में सबसे बड़ी बाधा बन रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला पर्यटकों को हो रही है। यह भी पढ़ें- ईको पार्क खंभरा में पर्यटकों की भीड़ बढ़ीसमस्याएं और परेशानियां पार्क में सामुदायिक शौचालय न होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है या मजबूरी में वापस लौटना पड़ता है। धूप और बारिश से बचने के लिए कोई शेड भी नहीं है। अचानक मौसम बदलने पर पर्यटक खुले आसमान के नीचे भींगने को मजबूर हो जाते हैं। परिवार के साथ आए लो...