गिरडीह, जून 5 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के ईको पार्क में हाल के दिनों में बढ़ रही मारपीट, असामाजिक गतिविधियों तथा पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर उठ रही शिकायतों के बीच जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जमुआ विधायक ने पार्क परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने, नियमित गश्ती सुनिश्चित करने तथा निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईको पार्क क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों, महिलाओं, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- तीनमहुआ हिं...