बाराबंकी, मई 21 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिला अपनी समृद्ध जैव विविधता, आर्द्रभूमियों, वन क्षेत्रों तथा पक्षी एवं अन्य वन्यजीवों के लिए विशेष पहचान रखता है। संरक्षण आधारित ईको-पर्यटन पहलों के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण और जन-जागरूकता को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। नियामतपुर क्षेत्र में प्रस्तावित ईको टूरिज्म परियोजना एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रही है। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा हुआ नियामतपुर का जंगल लगभग 250 हेक्टेयर में फैला हुआ है। जिसे एक ईको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

ईको टूरिज्म परियोजना के लाभ नियामतपुर ईको टूरिज्म परियोजना में आगंतुकों के लिए नेचर ट्रेल विकसित किया जाना, स्थानीय जैव विविधता को समझाने और प्रकृति के प्रति संवेदनशील पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण होग...