आजमगढ़, मार्च 11 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ स्थित 'सलोना' ताल को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वेटलैंड मैनेजमेंट के तहत वन विभाग इसे संरक्षित करेगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। नगर पंचायत अजमतगढ़ से सटा सलोना ताल लगभग 282.86 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। ताल में पूरे वर्ष पानी भरा रहता है। यहां बड़ी संख्या में मछलियों के साथ कमलगट्टा भी पैदा होता है। सर्दियों के मौसम में हर वर्ष बड़ी संख्या में साइबेरियन पक्षी यहां आते हैं। इसके अलावा ताल क्षेत्र में सारस भी बड़ी संख्या में देखे जाते हैं। लंबे समय तक इस ताल के विकास और संरक्षण पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। देखरेख के अभाव में यहां शिकारियों की सक्रियता बढ़ गई थी। वे विदेशी पक्षियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.