बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- ईको टूरिज्म : नालंदा समेत 7 जिलों से शुरू होगी प्राकृतिक पर्यटन की नई उड़ान, बनेगा मास्टर प्लान सूबे की प्राकृतिक धरोहरों को नया जीवन देकर सैलानियों को आकर्षित करने की हो रही पहल सूबे के जंगल, पहाड़ और झरने संवरेंगे, अन्य जिलों के लिए बनेंगे मॉडल फोटो : राजगीर फॉरेस्ट : राजगीर का वन क्षेत्र। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। सूबे में प्राकृतिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में सरकार ने बड़ी पहल की है। पर्यटन विभाग ने राज्य के प्रमुख प्राकृतिक व पर्यावरणीय पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए ईको टूरिज्म का मास्टर प्लान तैयार करने का निर्णय लिया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के पहले चरण में नालंदा के साथ ही पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज, बांका, कैमूर और सहरसा जिलों को शामिल किया गया है। इनमें भी नालंदा को सबसे अहम जिले क...