लखनऊ, जनवरी 29 -- लाभांश बढ़ाए जाने की मांग को लेकर ईको गार्डेन में गुरुवार को आगरा और प्रयागराज मंडल के कोटेदारों ने धरना दिया। कोटेदारों ने सरकार से 200 रुपए प्रति कुंतल की दर से लाभांश (कमीशन) दिए जाने की मांग की। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद और ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार से शुरू हुए धरना प्रदर्शन में हर रोज अलग -अलग मंडलों के कोटेदार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मेहरोत्रा ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश के कोटेदारों को मात्र 90 रुपए प्रति कुंतल की दर से लाभांश दिया जाता है। जोकि बहुत कम है। इतने कम लाभांश में कोटेदारों का खर्च तक नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने सरकार से लाभांश बढ़ाने और कोटेदारों को मानदेय दिए जाने की मांग की।

हिंदी ह...