रांची, फरवरी 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि अनगड़ा में कृषि संकाय द्वारा होली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ऑर्गेनिक गुलाल और पारंपरिक व्यंजन महोत्सव था। जिसका उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल और प्राकृतिक तरीके से होली मनाने के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। उद्घाटन कुलपति प्रो मधुलिका कौशिक और प्रति कुलपति प्रो मिलिंद ने किया। उन्होंने कहा कि सततता अब केवल स्थानीय विषय नहीं, बल्कि वैश्विक दायित्व है। प्रो मिलिंद ने कहा कि ऑर्गेनिक गुलाल और पारंपरिक खाद्य पदार्थों की तैयारी और बिक्री से विद्यार्थियों को उद्यमिता की मूलभूत समझ विकसित करने का मौका मिलता है। महोत्सव में कुल 14 स्टॉल में प्राकृतिक सामग्री फूल, कॉर्न फ्लोर तथा आवश्यक तेलों से तैयार ऑर्गेनिक गुलाल प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम का सफल समन्वय प्रिया प्रियंका और जूही चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.