बरेली, फरवरी 19 -- मीरगंज, संवाददाता। गोद भराई की रस्म में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक को ईको ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। चुरई दलपतपुर निवासी ओमकार पुत्र भूपराम अपने ममेरे भाई सत्यवीर के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर की ओर जा रहे थे। रामपुर की कोतवाली मिलक के गांव सिहारी के पास तेज रफ्तार ईको ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज को मिलक की सीएचसी भेज दिया। सीएचसी से उन्हे गंभीर हालत में राजश्री अस्पताल फतेहगंज पश्चिमी रेफर कर दिया। अस्पताल में ओमकार की मौत हो गई। मृतक की तीन पुत्री रिंकी, विद्या, संजना और पुत्र देवेंद्र है। ओमकार बिजली घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.