मेरठ, मार्च 2 -- सरधना। ईकड़ी में बदमाशों ने एक बंद मकान से हजारों की कीमत का सामान चोरी कर लिया। मकान मालकिन वहां पहुंचीं तो चोरी का पता चला। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर चोरी का शक जताया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। गीता पत्नी सत्येंद्र ने बताया कि वह सिलाई का कार्य करती है और वर्तमान में अपने बच्चों के पास कंकरखेड़ा में रहती है। काम के सिलसिले में वह तीन-चार दिन में एक बार ईकड़ी स्थित अपने मकान पर आती-जाती रहती है। मकान में अक्सर ताला लगा रहता है। आरोप है कि इसी बीच किसी ने उसके मकान का ताला तोड़कर अंदर से दो सिलाई मशीन, पंखा, गैस सिलेंडर, फ्रिज का कंप्रेसर, दो कूलर किट, एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी बिछवे, दो अंगूठी और एक मंगलसूत्र चोरी आदि कीमती सामान चोरी कर लिया। गीता ने गांव के ...