प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज। बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण अधिशासी अधिकारी हंडिया का डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है। अधिशासी अधिकारी के अनुपस्थित रहने की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी अफसरों को नागरिकों की समस्या की सुनवाई ठीक तरह से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम के सामने कुल 537 शिकायतें आईं, जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान डीएम ने तीन महिलाओं की गोदभराई कराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.