पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता/कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि कैफ रजा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नपा के ईओ संजीव कुमार से मुलाकात की। ईद के त्यौहार को देखते हुए शहर में साफ सफाई चूना छिड़काव और स्ट्रीक लाइट दुरुस्त करवाने की मांग की। कैफ रजा ने कहा कि ईद उल फितर को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर साफ सफाई, चूना छिड़काव और स्ट्रीक लाइट दुरुस्त करवाई जाए। इस मौके पर जुल्फिकार अली, वेद प्रकाश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...