आरा, जनवरी 8 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया बाजार में आरओबी के नीचे व कटेया रोड, सब्जी मंडी की दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर फुटपाथी दुकानदारों को व्यवस्थित करने की मांग को लेकर राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य सह बीडीसी लाल बहादुर महतो ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा है। कहा है कि बिहिया बाजार एवं जज बाजार के ओवरब्रिज के नीचे और कटेया रोड, सब्जी मंडी रोड की दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर फुटपाथी दुकानदारों को सही तरीके से व्यस्थित की जाये, जिससे सड़क को जाम मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही स्कूली वाहन एवं आम जन को भी जाम की कुछ कठिनाइयों से राहत मिल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.