कन्नौज, जून 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगरपालिका के सभागार में हुए भव्य कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद पुखरायां के लिए स्थानांतरित हुए ईओ सुनील कुमार सिंह को माल्यार्पण के साथ उपहार भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा नगर के विकास में ईओ सुनील कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हर कार्य को पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाना और अपने दायित्व को पूरा करना उनके स्वभाव में है। नगर पालिका के स्थापना दिवस पर आयोजित हुए समारोहों की सफलता उनके कारण ही संभव हो पाई। उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा वह काम के लिए हमेशा तत्पर रहे। उनके काम का तरीका व्यवस्थित था। उनके प्रयास से नगर को कई बड़ी विकास योजनाएं मिली। इसके अलावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू, सभासद रमाकांत त्रिपाठी ...