मेरठ, मई 12 -- भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मेरठ मंडल आयुक्त को ज्ञापन देकर नगर पालिका परिषद सरधना की ईओ दीपिका शुक्ला को हटाने की मांग की है। उन्होंने ईओ पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने तथा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। भाकियू के जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी छबड़िया ने ज्ञापन में बताया कि नगर में जलभराव, गंदगी और सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। आरोप लगाया कि ईओ दीपिका शुक्ला द्वारा पालिका कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता और उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...