लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आठ विभागों रिक्त अधिशासी अधिकारी (ईओ) के 238 समेत 2285 पदों पर भर्ती के लिए 29 मई से 18 जून तक आवेदन लेगा। इसमें संशोधन 25 जून तक किया जा सकेगा। आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) स्तरीय भर्ती के लिए सोमवार को विज्ञप्ति जारी की।भर्ती के लिए आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर आवेदन लिया जाएगा। ऑनलाइन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये है। आवेदन के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। पीईटी स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट कर मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। निदेशालय कोषागार में सहायक कोषागार लेखाकार के 548, सहकारी समितियां एवं पंचायत में लेखा परीक्षक के 419, मंडी परिषद में अमीन नीलामकर्ता के 232, ...