ईओ बीना सिंह को मिली गोपीगंज पालिका की जिम्मेदारी
भदोही, जून 2 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ से जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश पालिका (केंद्रीकृत) प्रशासी सेवा की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह को तत्काल प्रभाव से नगर पालिका परिषद अकबरपुर (अम्बेडकरनगर) से स्थानांतरित कर नगर पालिका परिषद गोपीगंज में तैनात किया गया है। 31 मई को जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार यह स्थानांतरण जनहित एवं शासकीय कार्यहित में किया गया है। आदेश में बीना सिंह को नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने तथा इसकी सूचना शासन एवं नगर निकाय निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना को अनुशासनहीनता माना जाएगा। यह भी पढ़ें- नगर पालिका पिलखुवा में बैठक, राजस्व निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह के स्थानांतरण पर चर्चा जिसके लिए नियमानुसार ार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.