रुडकी, मार्च 31 -- झबरेड़ा। नगर पंचायत झबरेड़ा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने खुद सड़कों पर उतरकर विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। मंगलवार की सुबह अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत टीम के साथ मुख्य बाजार, चौराहों और आंतरिक कॉलोनियों का पैदल भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी सफाई और सड़कों पर झाड़ू लगाने के कार्य में जुटे हुए मिले। कुछ जगहों पर कूड़े के ढेर समय से न उठाए जाने पर उन्होंने संबंधित सुपरवाइजर और सफाई नायक को कोताही न बरतने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...