बिजनौर, फरवरी 16 -- नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी/एसडीएम ने वार्ड नम्बर एक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में गंदगी देखकर उन्होने नाराजगी जताई। ईओ/एसडीएम नजीबाबाद नगर पालिका परिषद प्रिंस कुमार ने वार्ड नम्बर एक का औचक निरीक्षण किया। वार्ड में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और तुरन्त सम्बंधित अधिकारी को सफाई व्यवस्था को दुरूस्त कराने के निर्देश दिये। सफाई निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने मौके पर सफाई कर्मचारियों को भेजकर वहां की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करा दी। ईओ प्रिंस कुमार ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.