ईओ ने सफाई कर्मी को आवास बुलाकर पीटा, आक्रोश
हमीरपुर, मार्च 17 -- मौदहा, संवाददाता। स्थानीय नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी और एक सफाई कर्मी के बीच मंगलवार की सुबह हुआ विवाद तूल पकड़ने लगा है। सफाई कर्मी ने ईओ पर आवास पर बुलाकर थप्पड़ों और चप्पलों से पिटाई करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। जबकि ईओ ने सफाई कर्मी पर गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है और जांच शुरू हो गई है। घटना से सफाई कर्मियों में आक्रोश पनप रहा है। नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी विकास मधुपिया का आरोप है कि मंगलवार की सुबह अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर ने उसे अपने आवास पर बुलाया, वहां उसे थप्पड़ जड़े और चप्पलों से पीटा गया। घटना के समय वह ड्यूटी के दौरान सड़क पर पड़े कूड़े की फोटो खींच रहा था ताकि सफाई व्यवस्था की स्थिति दर्ज की जा सके। बेवजह उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.