उन्नाव, फरवरी 11 -- सफीपुर। कस्बा के मुख्य मार्ग पर आए दिन जाम लगने की समस्या देख एसडीएम निर्देश पर मंगलवार ईओ ने मय फोर्स के साथ गुमटी दुकानदारों को खुद से दुकानें सुरक्षित हटवाई गई। कस्बे के मुख्य मार्ग किनारे गुमटी दुकानदारों के समक्ष खड़े होने वाले वाहनों से तहसील मुख्यालय, सीएचसी, पोस्ट आफिस, बैंक व कोतवाली आने जाने वाले लोगों के अलावा गुजरने वाले वाहन जाम में फंसते है। जिसको लेकर आए दिन शिकायतों का संज्ञान लेकर एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा ने नगर पंचायत ईओ विनीत श्रीवास्तव को कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार ईओ मय फोर्स मार्ग के दोनों ओर पहले में लगाए गए निशान के बाहर गुमटी लगाए दुकानदारों से स्वयं हटाने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.