आरा, मई 23 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर पंचायत बिहिया के कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर बिहिया थाना में आवेदन दिया है‌। आवेदन के साथ कार्यपालक पदाधिकारी ने नपं उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता की ओर से पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ लगाये गये आरोप से संबंधित आवेदन की प्रति संलग्न करते हुए कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। बता दें कि उपाध्यक्ष ने कार्यपालक पदाधिकारी के अलावा भोजपुर डीएम को भेजे गये शुक्रवार को आवेदन में पूर्व अध्यक्ष पर नगर पंचायत के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने, नगर पंचायत कार्यालय मे घुसकर अध्यक्ष के लिए बने चैंबर में बैठने पर हंगामा करने और बिहिया नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण कर रही टीम को डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- ईओ ने पूर्व अध्...