ईओ ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण
सोनभद्र, जून 3 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर बुधवार को ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने नगर के कई वार्डों सहित विस्तारित क्षेत्रों में जलभराव का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर के वार्ड नंबर 1, 3, 5, 10 और 11 सहित कांशीराम आवास क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर नालियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर में स्थित पशु पालको के खटालो का गोबर नालियों में भरे पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस देने की तैयारी कर ली है। उन्होंने खटाल संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो नोटिस जारी कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- वर्षा जल संचयन के लिए हो नालियों की समुचित व्यवस्था बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों का शत-प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.